लोकतंत्र के इस मेले में,
चुनावो के इस रेले में,
हार-जीत के खेले में,
सरकार बनाने के झमेले में।
करों के इस नाटक में,
कमलों के इस नाटक में,
कर-कमलों के इस नाटक में,
कर्णाटक के इस नाटक में।
दुविधाओं के इस मेले में,
सुविधाओं के रेले में,
कुछ अंकों के खेले में,
जोड़-तोड़ के झमेले में।
हम संस्कारों को रोंध गए,
हम शिक्षाओ को भूल गए,
हम तहजीबों को छोड़ गए,
हम आईनो को तोड़ गए।
लोकतंत्र के इस मेले में,
चुनावो के इस रेले में,
हार-जीत के खेले में,
सरकार बनाने के झमेले में।
विभा शर्मा
May 19, 2018