स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – २०२६

Happy Independence Day – 2026

हमारा तिरंगा

आकाश में ऊँचा लहराता हमारा तिरंगा,
हमारे भारत की पहचान है,
भारत के वीरों के पावन बलिदान का,
यह अजर और अमर निशान है।

साहस सिखलाता है, इसका केसरिया रंग,
शांति का भाव जगाता है, इसका श्वेत रंग,
समृद्धि दर्शाता है, इसका हरा रंग,
धरम-कर्म पथ समझाता है,चक्र,अशोक का।

आओ मिलकर प्रण लें आज एक बार फिर,
अपने तिरंगे की मर्यादा रखें,
भारत के गौरव और यश को,
नित ऊँचा करते रहें।


विभा शर्मा, २०२६

Discover more from My Space - Dr. Vibha Sharma

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – २०२६”

Let me know your views .......