बैसाखी की शुभकामनाएँ

…………… अनुभव तुकनायत, विभा शर्मा & अश्वनी तुकनायत

गणतंत्र दिवस २०२४ की शुभकामनाएँ

ऊँचा रहे लहराता हुआ तिरंगा हमारा,
आज हम भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर,
भारत के लोकतंत्र और भारत की सभ्यता को,
शिखर तक ले जाने का प्रण लें।

……. अनुभव तुकनायत, विभा शर्मा & अश्वनी तुकनायत

Glimpses of Ramayan in उdaan – Ek Nai Soch (Annual Function of St. DR Public School, Gagret, District Una) January 7-8, 2024

Annual Function of St. DR Public School, Gagret, District Una, January 7-8, 2024

२०२४ की शुभकामनाएं

आप सबको, हम सबकी ओर से, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

—– अनुभव तुकनायत, विभा शर्मा और अश्वनी तुकनायत

दीपावली की शुभकामनाएँ

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

https://i.pinimg.com/originals/ed/58/a8/ed58a8ae0a4dd8673c82f23099dd228d.jpg

श्याम, गोपाल, कान्हा, केशव,
श्रीकृष्ण, विष्णु के अवतार,
के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

देवकी नंदन, यशोधा के लाल,
जग के नाथ, जगन्नाथ,
श्रीकृष्ण के जन्म की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आप का जीवन भी,
श्रीकृष्ण के आदि से अनंत के ज्ञान,
से ज्ञानमय हो, प्रकाशमय, ज्योतिर्मय हो।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

….अनुभव, विभा और अश्वनी तुकनायत
सितम्बर ६, २०२३

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

आओ आज नमन करें,
अपने पहले गुरु, अपनी माँ को,
जिसने जनम दिया, बोलना सिखाया।

फिर आता है, पिता द्वारा सिखाया,
वो पहला कदम,
साइकिल पर वो पहला चक्कर।

कैसे भूलें बालपन के शिक्षक को,
जिसने अक्षर लिखना सिखाया,
चित्रों को बनाना सिखाया।

शिक्षक,
जिसने हमें ज्ञान की गंगा से मिलवाया,
जिसने हमें अपने-आप से मिलवाया,
जिसने हमें हमारे पथ से परिचय करवाया।

आओ आज नमन करें, उस शिक्षक को,
जिसने आदि को अनंत से मिलवा,
ज्ञान की ज्योति को जला,
एक मनुष्य को मानव बनाया।

आओ आज नमन करें, हर उस शिक्षक को,
जिसने पग-पग पर राह दिखाई,
और मुझ को मुझ से मिलवाया।

…. विभा शर्मा